काठमांडू: पड़ोसी देश नेपाल के मध्य क्षेत्र के तीन दूरदराज के गांवों में रात भर हुई बारिश ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से नौ लोगों की जान चली गई है, जबकि 22 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी है। माय रेपब्लिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार देर रात काठमांडू शहर से लगभग 120 किलोमीटर पूर्व सिंधुपालचौक जिले के नागपुज, भिरखरका नेवार टोला गांवों में एक भूस्खलन हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तब ग्रामीण गहरी नींद में थे। जानकारी देते हुए, जिला पुलिस कार्यालय के मुख्य अधिकारी ने कहा है कि घटनास्थल से सात शव बरामद किए गए हैं, जबकि दो शव भोटेकोशी सुनकोशी नदियों से बरामद किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया है कि सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि बहराइबिस नगरपालिका के घुमथांग इलाके में भूस्खलन में 22 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारी ने कहा कि भूस्खलन से हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, तीन गांवों में 11 घर नष्ट हो गए हैं। नेपाल सेना, नेपाल पुलिस सशस्त्र पुलिस बल की एक संयुक्त टीम को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है।

Related News