देश-दुनिया से जुडी हर वो खबर ... जो आपको जानना हैं जरुरी। राजनीति और सैन्य क्षेत्रों से जुडी लेटेस्ट और रोचक ख़बरों के लिए चैनल को फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन वो चर्चा में ना रहे हो। लेकिन हाल ही में उन्होंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पछाड़ कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। जी हां, CM योगी आदित्यनाथ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाले मुख्यमंत्री है। उन्होंने सिर्फ बीजेपी शासित ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

गूगल टॉप ट्रेंड में CM योगी पहले नंबर पर हैं जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दूसरे स्थान पर हैं। यूपी में योगी के बाद सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री मायावती हैं। इसकी जानकारी CM के सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने योगी की उपलब्धियों के गूगल सर्च का ब्योरा सोशल मीडिया पर जारी किया है। आपको जानकारी में बता दें, योगी पिछले साल मार्च में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, लेकिन कई बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गोवा के मनोहर परिकर व बिहार के नीतीश कुमार भी योगी से पीछे हैं।

गूगल ट्रेंड के मुताबिक, योगी को लेकर 70 फीसदी सर्च हुए हैं जिसमें से ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योगी के बारे में यूजर्स ने सर्च किया है। इनमें यूपी, त्रिपुरा, दादर व नगर हवेली और नगालैंड शामिल हैं।

Related News