अमित अनिलचंद्र शाह एक भारतीय राजनेता और वर्तमान गृहमंत्री हैं जो 2014 से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह गांधीनगर से 2019 के भारतीय आम चुनाव में लोकसभा के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए थे। उनकी राजनीति में एक अलग पहचान है और ये सब उन्हें आसानी से नहीं मिला है। उन्हें इसके लिए कई परिश्रम करने पड़े हैं और तभी वो ये मुकाम हासिल कर पाए हैं।

अमित शाह के बारे में कुछ तथ्य

1. बीजेपी नेता अमित शाह पॉलिटिकल बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखते हैं। उनके पिता अनिल चंद्र शाह एक बिजनेसमैन हैं। शाह के पिता PVC पाइप का बिजनेस करते थे। अमित शाह ने बायोकेमिस्ट्री से पढ़ाई की है और बैचलर्स की डिग्री उनके पास है।
2. शाह ने काफी कम उम्र में ही RSS जॉइन कर लिया था। बात करें बीजेपी की तो उन्होंने साल 1986 में बीजेपी ज्वाइन की।
3.1991 में जब लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर की सीट से चुनाव लड़ रहे थे, तो अमित शाह ने उनका काफी प्रचार किया और कड़ी मेहनत भी की। 1996 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के के लिए भी अमित शाह ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी।


शाह से जुड़ी खास बातें

1. अमित शाह की पुश्तैनी घर अहमदाबाद के मनसा स्थित इलाके में है। इसकी गिनती हेरिटेज बिल्डिंग्स में होती है।
2. शाह की माता कुसुंम बा ने अपने बेटे को विरासत के तौर पर एक लाइब्रेरी दी थी। वे गांधीवादी खयालों वाली थी। इस लाइब्रेरी में बाइबल, कुरान समेत हजारों किताबें मौजूद हैं।
3. अमित शाह आपको खादी पहने दिखेंगे और उन्हें ये प्रेरणा अपनी माँ से मिली जिसे वे अभी भी निभा रहे हैं।
4. अमित शाह काफी कम उम्र से डायरी लिख रहे हैं और वे आज भी ऐसा करते हैं।


5. गुजरात के लोग कहते हैं कि अमित शाह का देश के पीएम मोदी से एक खास लगाव है और उन्होंने 1990 में ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी, कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
6. फर्जी मुठभेड़ कांड में अमित शाह को एक बार जेल जाना पड़ा। तब उन्होंने वहां गीता पढ़ी और दूसरे कैदियों को भी पढ़ाई।
7. अमित शाह मीडिया को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं इसलिए वे मीडिया से दूर ही रहते हैं लेकिन अपने कार्यकर्ताओं के फोन लेने के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं।

Related News