हमारे देश की सेना हमारी सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इतंज़ाम करती है। सेना आतंकवादियों, किसी तरह के बाहरी खतरों और अन्य से हमारी सुरक्षा करती है। सेना के लिए हम कितना भी कृतज्ञ हों, वो कम है क्योकिं उनके कारण ही हम चैन से सो पाते हैं।

उनके कारण ही हम सुरक्षित हैं और हम बिना डरे हर एक दिन को एन्जॉय कर सकते हैं।

हमारी भारतीय सेना के समर्पण, उनके त्याग और बलिदान के लिए सम्मान की भावना सभी के दिल में होगी लेकिन सेना से जुड़ी कुछ ऐसी बाते भी हैं जो सभी को पता होनी चाहिए। आज हम आपको उन्ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

-भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। अगर संख्या की बात करें तो चीन के पास सबसे बड़ी सेना है और इसके बाद भारत का ही नंबर आता है। यानी भारत की सेना विश्व की दूसरी बड़ी सेना है।

– ईस्ट इंडिया कंपनी को भारतीय सेना का संस्थापक कहा जाता है क्योंकि ईस्ट इंडिया कम्पनी ने 1776 में भारतीय सेना की शुरुआत की थी।

– सियाचीन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध मैदान है। यहाँ कि ठंड का अनुमान भी आप नहीं लगा सकते हैं। यहाँ पर तापमान हमेशा माइनस में रहता है और जमा देने वाली सर्दी पड़ती है। यहाँ हम कुछ घंटे रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यहां हमेशा भारतीय सेना तैनात रहती है।

– दुनिया में केवल तीन देशों के पास घुड़सवार सेना है जिनमें से भारत एक है। भारत के लिए ये वाकई गर्व की बात है और हमें भी भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।

– जंगल में लड़ाई की बात करें तो इसमें भी भारतीय सेना नंबर वन है। जंगल में छिपने और यहाँ पर रह कर दुश्मन पर कैसे आक्रमण करना है ये सारे पैंतरे भारतीय सेना को आते हैं और अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर भारत की युद्ध क्षमता को जानने के लिए आते हैं।

– शांति प्रयासों में भी भारत और भारतीय सेना सर्वोपरि है। युद्ध से पहले भारतीय सेना किसी भी मामले को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करती है।

– 15 जनवरी को आर्मी डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। भारतीय सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर करने के लिए यह दिन है और पूरे देश में इस दिवस को अच्छे से मनाया जाता है।

– 2013 में भारतीय आर्मी ने एक राहत अभियान चलाया था। इस अभियान में तकरीबन 20,000 लोगों को बचाया गया था और यह विश्व का सबसे बड़ा राहत अभियान था जिसमे इतने लोगों की जान बचाई गई थी।

– दुनिया के सबसे ऊंचे बेली ब्रिज का निर्माण भारतीय सेना ने ही किया था, ये ब्रिज दुनिया में सबसे अधिक ऊंचा ब्रिज है और लद्दाख में स्थित है।

Related News