भारतीय निर्वाचन आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी माह में उपचुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। ईसीआई के अनुसार 5 दिसंबर को मतदान होंगे तो 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

इन जगहों पर होने हैं चुनाव
ओडिशा के पादमपुर की विधानसभा क्षेत्र, राजस्थान के सरदार शहर, बिहार के कुरहानी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। अगले महीने उपचुनाव होने की घोषणा की गई है। इसमें 1 लोकसभा सीट तो 5 विधानसभा सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।


मैनपुरी और रामपुर पर सबकी निगाहें
इस उपचुनाव में सबकी निगाहें यूपी की लोकसभा सीट मैनपुरी और रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर होगी। बता दें कि सपा के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हुई थी। वहीं भड़काऊ भाषण देने के लिए सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली है। गौरतलब है कि दोनों सीटों सपा के गढ़ के रूप में जानी जाती है। इन दोनों सीटों पर इस बार भी कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।


Related News