देश के नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। अमित शाह देश के गृहमंत्री बने हैं। वहीं रक्षा और वित्त विभाग भी टॉप मंत्रियों को सौंपे गए हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं कि मोदी की कैबिनेट में कौन कितना पढ़ा लिखा है। आइए जानते हैं।

अमित शाह


अमित शाह (54) को गृह मंत्रालय का कारोभार सौंपा गया है। उन्होंने बीएससी की डिग्री प्राप्त की है।

राजनाथ सिंह


राजनाथ सिंह (67) को रक्षा मंत्री बनाया गया है। उनके पास एमएससी की डिग्री है। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2 बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रविशंकर प्रसाद


रविशंकर प्रसाद (64) पहले कानून मंत्री रहे थे। अब इन्हे संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तकनीकी मंत्रालय, कानून एवं न्याय की जिम्मेदारी दी।

स्मृति ईरानी


स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। अमेठी से राहुल गांधी को हरा कर उन्होंने जीत हासिल की है।

राजकुमार सिंह


राजकुमार सिंह (66) को अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सौंपा गया है। सिंह ने कानून की पढ़ाई की है। राजकुमार सिंह पूर्व गृह सचिव भी रह चुके हैं।

अश्विनी चौबे


अश्विनी चौबे (66) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और राजयमंत्री बनाया गया है। चौबे ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। पिछली सरकार में भी वे मंत्री पद पर रह चुके हैं।

नितिन गडकरी


नितिन गडकरी (62) को राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, सड़क परिवहन का कार्यभार मिला है। इन्होने कानून की शिक्षा हासिल की है।

निर्मला सीतारमण


निर्मला सीतारमण पहले रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। इस बार निर्मला सीतारमण (59) को वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने एम फिल तक पढ़ाई की है।

पीयूष गोयल


पीयूष गोयल (55) राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें रेलवे और वाणिज्य उद्योग मंत्री बनाया गया है। गोयल ने बीकॉम, एलएलबी और सीए की पढ़ाई की है।

नरेंद्र सिंह तोमर


नरेंद्र सिंह तोमर (61) को ग्रामीण विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। उन्होंने बीए की पढ़ाई की है।

हरसिमरत कौर


हरसिमरत कौर (53) बठिंडा से सांसद हैं। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है। हरसिमरत के पास टेक्सटाइल में डिप्लोमा है।

बाबुल सुप्रियो


बाबुल सुप्रियो (48) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। सुप्रियो ने बीकॉम तक पढ़ाई की है।

प्रताप चंद्र सारंगी


प्रताप चंद्र सारंगी को एमएसएमई, पशु संवर्धन डेयरी एवं मत्स्य मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। सारंगी ने ग्रेजुएशन किया है।

Related News