इंटरनेट डेस्क।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम फेस होंगे। इस बात का ऐलान हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भूपेंद्र पटेल का नाम भी शामिल हैं। भाजपा की ओर से उन्हें घाटलोडिया विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
आज हम आपको भूपेंद्र पटेल के निजी जीवन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को अहमदाबाद शहर के शिलाज एरिया में हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा की पढ़ाई की थी। साल 2017 में घाटलोडिया विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज कर वे सुर्खियों में आए थे। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के शशीकांत पटेल को 117000 से भी ज्यादा मतों से हराया था।
सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी के इस्तीफा देने के बाद भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया सीएम बनाया गया था।

Related News