दोस्तों, आपको बता दें कि अफ्रीका की गिटारामा जेल दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में शुमार की जाती है। यह खूंखार कैदियों के लिए जिंदा कब्र के समान है। इस जेल में बंद खूंखार कैदी अपने साथी कैदियों को मार डालते हैं तथा उनकी डेडबॉडी तक को खा जाते हैं। इस स्टोरी में आपको गिटारामा जेल से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

- अफ्रीका के रवांडा में मौजूद गिटारामा जेल की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक जेलों में की जाती है। बेहद छोटी कोठरियों और सलाखों के पीछे असंख्य कैदियों को रखा जाता है।

- 500 कैदियों के लिए बनाई गई गिटारामा जेल में मौजूदा कैदियों की संख्या लगभग 7000 है। इतना ही नहीं हर दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

- गिटरामा जेल में जगह इतनी कम है कि कैदी ना तो ठीक ढंग से सो पाते हैं और ना ही बैठ पाते हैं। कैदियों को ज्यादातर समय खड़े होकर ही गुजारना पड़ता है।

- जेल में बनी रसोई के कारण परिसर में आग की गर्मी और काला धुंआ भर जाता है, जिसके चलते कैदियों को गंभीर जलन और घुटन महसूस होती है।

- गिटरामा जेल में 7000 लोगों के लिए केवल 21 शौचालय हैं।

- यहां रोज होने वाली बरसात से कैदियों के पैरों में घाव हो जाते हैं। पैरों में संक्रमण के कारण कई कैदियों की मौत तक हो जाती है।

- जेल के 38 फीसदी कैदी सही इलाज, भोजन और अमानवीय व्यवहार के चलते मिलने वाले जख्मों से कराहते रहते हैं।

- कई बार कैदी आपस में लड़ते हैं जिससे उनकी मौत हो जाती है। यहां तक कि खूंखार कैदी अपने साथी कैदियों को मारकर खा जाते हैं।

- पिछले साल गिटारामा जेल में बंद करीब 1,000 कैदियों की मौत घुटन, बीमारी और उपेक्षा के चलते हुई थी।

गौरतलब है कि गिटारामा जेल में बंद इन कैदियों से निपटने के लिए रवांडा के पास पैसे तक नहीं है। यहां कोई न्यायिक प्रणाली नहीं है। बिजली, जल व संचार जैसी बुनियादी सेवाएं भी मौजूद नहीं है।

Related News