दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आज कोरोना की ये लहर कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।


ऐसे में दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। अब 31 मई की सुबह 5:00 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस बार भी दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी।


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अब 31 मई सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ्ते इसी तरह जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का अच्छा असर देखा जा रहा है। आज कोरोना की ये लहर कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।

Related News