नेशनल डेस्क। भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको देश की पहली महिला विधायक के बारे में बताने जा रहे हैं। देश की पहली महिला विधायक डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी थीं, जिनका जन्म 1886 में तमिलनाडु के पुढुकोटाई में हुआ था। डॉ. रेड्डी ने महिलाओं के अधिकारों के लिए ताउम्र संघर्ष किया। वे देश की ऐसी पहली महिला बनी जिन्होंने लड़कों के स्कूल में प्रवेश लेकर पढ़ाई की।

डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी ने लंदन में उच्च शिक्षा हासिल की और विमिंस इंडियन असोसिएशन नाम का संगठन (1918 में) स्थापित किया। लंदन में पढ़ाई के दौरान उन्हें विमिंस इंडियन असोसिएशन संगठन ने भारत आने का बुलावा भेजा। संघठन के बुलावे पर वे भारत आई और भारतीय राजनीती में कदम रखा। उन्होंने सबसे पहले मद्रास लेजिस्टलेटिव काउंसिल का चुनाव लड़ा और जीता। इस चुनाव को जीतने के बाद उपाध्यक्ष बनी।

साल 1927 में डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी देश की पहली महिला विधायक बनी थीं। विधायक बनने के बाद मुथुलक्ष्मी ने समाज सुधार के क्षेत्र में कई काम किए। उन्होंने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को बढ़ाने में मदद की और कई अधिकारों को उन्हें दिलाया।

Related News