कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के अल्लादुर्ग से शुरू की। पैदल मार्च का चरण तेलंगाना में 24 अक्टूबर को शुरू हुआ था और महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले 7 नवंबर को समाप्त होगा। 8 नवंबर को यह भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी सहित राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस यात्रा के कार्यक्रमों का दौरा कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बीते रविवार ब्रेक लग गया था। सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। जिसके कारण तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही। हालांकि, 27 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरु हो गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। ये यात्रा अगले साल कश्मीर में खत्म होगी। यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल सबसे लंबा मार्च है। तमिलनाडु में हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा पहले ही केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है।

Related News