देश-दुनिया से जुडी हर वो खबर ... जो आपको जानना हैं जरुरी। राजनीति और सैन्य क्षेत्रों से जुडी लेटेस्ट और रोचक ख़बरों के लिए चैनल को फॉलो करें।

ज्यो-ज्यो राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है त्यों-त्यों पार्टियों के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है। इन सभी के बीच प्रदेश मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साफ़ कर दिया है कि वो चुनाव कहां से लड़ेगी। राजे झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी। पहले CM वसुंधरा राजे के सीट बदलने की अटकलें आ रही थी, लेकिन अब उन्होंने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

राजे ने अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि झालावाड़ से उनका अटूट रिश्ता है। सीएम राजे ने झालरापाटन के जेके प्लाजा होटल में 21 बूथों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झालावाड़ का विकास किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस जिले में आकर चुनावी रोटियां सेकने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र के विकास के दम पर जनता के बीच जाएं और झालावाड़ के विकास के लिए आपसी मतभेद भुलाकर चुनावी मैदान में उतरें।

CM राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा काम राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों पर है। इनमें से 100 सीटों पर ज्यादा मेहनत कर रही हूं। इसलिए झालावाड़-बारां आपके हवाले रहेगा। आपकी मेहनत की बदौलत ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झालावाड़ में विधानसभा सीटों पर चुनावी सभा करनी पड़ी। राजे जब झालावाड़ पहुंची तो साल 2008 का पिछला चुनाव हारने की शिकस्त भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी।

Related News