लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हार के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा लेने का मन बना रखा है। इस बारे में उन्हें कोंग्रेस के कई बड़े नेता और अधिकारी भी समझा चुके हैं लेकिन राहुल इस बात पर अड़े हुए हैं कि उन्हें यह पद अब छोड़ना है। राहुल ने स्पष्ट कहा कि वे लोकसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हैं और अब वे अध्यक्ष नहीं रहेंगे। अगर राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं रहते हैं तो कौन उनकी जगह लेगा? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कांग्रेस के प्रमुख के रूप में कौन ये जगह ले सकता है?

प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को महासचिव बनाकर उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। प्रियंका ने इसके लिए कड़ी मेहनत की लेकिन फिर भी कांग्रेस केवल 1 ही सीट जीतने में कामयाब हो पाई। हार के बाद भी प्रियंका उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने में लगी हुई हैं। वे गांधी परिवार से ही है और पहले भी कई बार उन्हें अध्यक्ष बनाने की मांग उठ चुकी है। लेकिन राहुल गांधी ने ये कहा था कि पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए , तो उस मामले में प्रियंका की दावेदारी थोड़ी कम दिखती है।

एके एंटोनी

भारत के पूर्व रक्षामंत्री एके एंटोनी सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता है। इनकी भी कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना प्रबल है। इस बार राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव केरल की वायनाड सीट से जीता है, लेकिन अमेठी से राहुल गांधी हार गए थे। यदि गांधी परिवार से बाहर कोई अध्यक्ष बनता है तो एंटोनी का दावा सबसे मजबूत हो सकता है।

अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। जब गुजरात विधानसभा चुनाव हुआ था तब भी कमान अशोक गहलोत के हाथ में थी। इस समय कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 में कांग्रेस को सिर्फ 61 सीटों पर जीत मिली थी। इसलिए गहलोत को भी कमान सौंपी जा सकती है। यदि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो राजस्थान का मुख्यमंत्री सचिन पायलट को बनाया जा सकता है।

मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे को भी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वे भी गांधी परिवार की नजदीकी हैं। वे 16वीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता भी रह चुके हैं।


Related News