इंटरनेट डेस्क: राजस्थान की तीसरी बार कमान संभालने वाले मुख्यंमत्री अशोक गहलोत के लिए आज का दिन बेहद खास है आज वह अपना 68 वां जन्मदिन मना रहे है पर बहुत कम लोग इस बाते को जानते हैं कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पूर्वजों का पेशा जादूगरी था। गहलोत के पिता जादूगर थे। यहंी नहीं खुद अशोक गहलोत ने भी अपने पिता से ही जादू सीखा था। ऐसे में कुछ वक्त उन्होंने इस पेशे में हाथ भी आजमाए। लेकिन समय के साथ साथ अशोक गहलोत आगे बढ़ते गए और राजनीति के मैदान में जनता के बीच रहने लगे।


राजस्थान के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक गहलोत ऐसे शख्सियत हैं जो अपनी सादगी और मृदुल स्वभाव से भी जाने जाते है कांग्रेस के बड़े नेता के रूप में स्थापित अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ उन्होंने उच्च शिक्षा भी प्राप्त की, विज्ञान और कानून में स्नातक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री ली


28 वर्ष की आयु में गहलोत का विवाह सुनीता गहलोत के साथ हुआ, उनके परिवार में पत्नी के अतिरिक्त एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं, आपकों जानकारी के लिए बतादें की उनके बेटे वैभव गहलोत भी राजनिती के मैदान पर उतर चुके है और जौधपुर संसदिय सीट से चुनावी मैदान में है तो वहंी अशोक गहलोत अपने विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति से जुड़े रह गहलोत को 8वीं लोकसभा चनाव में भी इसी क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया था, अपने व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के चलते उन्हेे लगातार 10वीं, 11वीं, और 12वीं लोकसभा के भी चुनाव जीते

Related News