दोस्तों, यह बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि एक प्रेमिका ने अपने आशिक की ना केवल हत्या कर दी, बल्कि उसे चावल के साथ पकाकर अन्य लोगों को भी खिला दिया। जांच अधिकारियों के मुताबिक, ब्वॉयफ्रेंड किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था, इस बात से नाराज होकर प्रेमिका ने इस आपराधिक वारदात को अंजाम दिया।

बता दें कि हत्यारोपी महिला मोरक्को निवासी है, लेकिन उसने यूएई में अपने आशिक की हत्या की। अल ऐन नाम की यह महिला 7 सालों से ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। गवाहों का कहना है कि जब ब्वॉयफ्रेंड मोरक्को की किसी अन्य महिला से शादी करने की योजना बनाने लगा तब अल ऐन ने उसकी हत्या कर दी।

डेली मेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि हत्यारोपी महिला अल ऐन ने ब्लेंडर की मदद से ब्वॉयफ्रेंड की बॉडी को बारीक किया। उसके मांस को पकाया तथा घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानी लोगों को खिला भी दिया। इस महिला ने बिरयानी जैसी ही ट्रेडिशनल गल्फ डिश तैयार की थी। जब मृतक के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तब इसे पूरे मामले का खुलासा हो सका।

मीडिया खबरों के अनुसार, पुलिस को महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले हैं, इसके बाद हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, इसके बाद ही कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी।

Related News