कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से होकर गुजर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय चल रही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत मांड्या ज़िले के मल्लेनाहल्ली से की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।

आपको बता दें कि गुरुवार को सोनिया गांधी भी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल हुईं। सोनिया गाँधी राहुल गाँधी के साथ यात्रा में पैदल चलीं। कल का भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक चला। थरूर बोले- मां का कोई तोड़ नहीं होता वो साँस भी लेती है तो, उनमें भी दुआएं होती हैं माँओं का तोड़ नही होता, माएँ तो माएँ होती हैं !


वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूं। सोनिया गांधी के इस पदयात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है।

Related News