भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के प्रखंडों एवं पंचायत स्तर तक सफल आयोजन को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता आदि के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायतों और मतदान केंद्रों तक यात्रा पहुंचे और इसके लिए सभी प्रभारियों से पहले रूट चार्ट मुख्यालय भेजने को कहा है। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया के प्रदेश चेयरमैन गजेन्द्र सिंह ने किया।

जारी रहे पदयात्रा सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में
भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोधकांत सहाय ने कहा कि इसके उद्देश्यों को हमें बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाना है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विधानसभा प्रभारियों को निर्देश दिया कि अविलंब अपने क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्षों के साथ-साथ जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजकों से समन्वय स्थापित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का रूर्टचार्ट निर्धारित कर प्रदेश कार्यालय को समर्पित करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि तीन नवम्बर से शुरू होनेवाला पदयात्रा कार्यक्रम आपके विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जारी रहे।

देश के इतिहास में यह यात्रा 'इतिहास' बदलने के लिए जानी जाएगी: राजेश ठाकुर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें राहुल गांधी पदयात्रा के दौरान हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन करते दिख रहें है। इसके साथ ही राजेश ठाकुर ने लिखा है कि देश के इतिहास में यह यात्रा 'इतिहास' बदलने के लिए जानी जाएगी। गर्व करें, आप गवाह हैं.

Related News