भारतीय सेना के लिए आज दिन बड़ा खास है। क्योकि देश का हर नागरिक आज सीमा पर तैनात जवानों को सैल्यूट कर रहा है। हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में हम इस दिन को मनाते है। आपको बता दे कि ये दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि आज के दिन फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पद ग्रहण किया था। आज सभी सीमाओं पर सैन्य प्रदर्शनियों , सैन्य परेड और उन सभी वही सेनानियों को सलामी भी दी जाती है जिन्होंने हर कदम देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण त्याग दिए। आज हर भारतीय नागरिक को भरतीय सैनिकों के लिए गर्व होता है।


बीएसएफ के एक जवान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कैंटीन में सैनिकों के साथ बैठ कर 'संदेसे आते है की चिट्टी आती है ' गाना गा रहे है। 2 मिनट के इस वीडियो में जवान के मुख से सीधा वह अंतरा निकलता है जो सेना और अर्धसैनिक बल के हर जवान के दिल का दर्द बयां करता करता है........ 'ऐ गुजरने वाली हवा बता...कुछ इस तरह से वे अपने घर - परिवार को याद करते नज़र आ रहे है।

आपको बता दे कि ये गाना साल 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' का है। इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी मुख्य में भूमिका थे।

Related News