चौबेपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या के मामले में हर राज का एक-एक कर पर्दाफाश हो रहा है, कानपुर नरसंहार में शामिल शशिकांत पांडे अब गिरफ्तार हो गए है, शशिकांत ने बताया कि उस काली रात को आखिर हुआ क्या था, किस-किस ने पुलिसवालों पर गोली चलाई थी, शशिकांत ने यह भी बताया कि विकास दुबे की गांव की हर बहू-बेटी पर गंदी नजर रहती थी।

शशिकांत ने बताया कि उस रात एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा, प्रेम प्रकाश पांडे , अतुल दुबे और बऊआ ने गोली चलाई थी, शशिकांत ने बताया कि उसने भी गोली चलाई थी, क्योंकि उसे विकास दुबे ने आर्डर दिया था। उसने यह भी बताया कि उसके घर में ही सीओ देवेंद्र मिश्रा, चौकी इंचार्ज और एक सिपाही की हत्या की गई थी, उसने बताया कि बेरहमी से उन्हें मार दिया गया।


पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अपराधी शशिकांत को कानपुर देहात की माती कोर्ट में पेश किया, पेशी के बाद अपराधी शशिकांत को जेल भेजा गया, पुलिस ने शशिकांत के घर से पुलिस के लुटे गए इंसास राइफल व कारतूस बरामद की है। वही दूसरी तरफ, पत्नी मनु पांडे और मां ने बेटे शशिकांत को निर्दोष बताया है।

Related News