बंगाल और झारखंड के बाद कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को बढ़ाने का संकेत दिया था। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 1.64 लाख केस सामने आ चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 7429 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां रविवार को 5 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। इसी को देखते हुए उद्धव सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया।

सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को साफ कर दिया था कि प्रदेश से लॉकडाउन अभी नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी पॉजिटिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते 30 जून के बाद लॉकडाउन नहीं हटाया जाएगा। हालांकि, सीएम ने ये भी कहा कि इसमें धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। महाराष्ट्र से पहले बंगाल और झारखंड में भी 31 जुलाई तक लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है।

Related News