बता दें कि 68 साल की उम्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा ऊर्जावान बने रहना अक्सर लोगों को चौंकाता है। देर रात तक राजनीतिक बैठकें, सरकारी काम और फिर इस चुनावी मौसम में तीन से चार बड़ी रैलियां, ये पीएम मोदी की दिनचर्या है।

दूसरी तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस चुनाव में आक्रामक तरीके से पीएम मोदी का सामना कर रहे हैं। राहुल के करीबियों के मुताबिक, वे अपने खानपान को फिटनेस से नहीं जोड़ते। राहुल गांधी का फिटनेस फॉर्मूला व्यायाम, दौड़ने और स्विमिंग करने पर निर्भर है। तो आइए जानते हैं, चुनावी रैलियों के बीच-बीच में पीएम मोदी और राहुल गांधी क्या खाते हैं।

पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियों के बीच-बीच में तरबूज खाते रहते हैं। इसके अलावा शाम को चाय के साथ गुजराती खांडवी भी लेते हैं। दिन में बिल्कुल सादा खाना खाते हैं। मोदी सुबह 5 बजे उठते हैं और फ्रेश होने के बाद करीब 45 मिनट तक योग और प्राणायाम करते हैं। इसके बाद खुद ई-मेल चेक करते हैं और जरूरी मेल का जवाब देते हैं।

राहुल गांधी

राहुल गांधी को ढाबे का खाना पसंद है। राहुल गांधी नाश्ते में सात्विक फलाहार, दही खाते हैं। दिन में रास्ते में जहां भी अच्छा ढाबा देखा, वहीं भोजन करते हैं। चुनाव के दिनों में राहुल गांधी हर रोज स्ट्रीट फूड का स्वाद चखते हैंं। नारियल पानी उनका नया क्रेज है। राहुल गांधी रोजाना 10 से 12 किमी दौड़ते हैं। चुनाव के दौरान राहुल गांधी विमान में सोशल और पॉलिटिकल सांइस से जुड़ी किताबें पढ़ रहे हैं।

Related News