पॉलिटिकल डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने सीएम की कुर्सी पर किसे बैठाना हैं, इस मामले को सुलझा लिया हैं। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के आवास पर दो दिनों तक चली बैठकों के दौर में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की राजस्थान की सत्ता में भूमिकाएं तय कर दी गई हैं। राहुल गाँधी की अध्यक्षता में अनुभव को तरजीह देते हुए अशोक गहलोत को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाये जाने पर अंतिम फैसला हुआ।

67 वर्षीय गहलोत राजस्थान की सत्ता तीसरी बार संभालेंगे। वही सचिन पायलट राजस्थान के पांचवे उप मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री का पद बेहद अहम स्तिथियों में प्रदेश में बनाया जाता रहा हैं। वैसे तो राजस्थान में उप मुख्यमंत्री बनाने की कोई बड़ी परंपरा नहीं रही हैं लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए तगड़ी दांवेदारी होने की स्थिति में राज्य में उप मुख्यमंत्री बनाया जाता रहा है। पिछली बार राज्य में साल 2002 में उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।

आजादी के पांच वर्ष पश्चात टीकाराम पालीवाल राजस्थान के पहले उप मुख्यमंत्री (एक नवम्बर 1952) चुने गए। वे दो वर्ष तक इस पद पर रहे। इसके 39 साल बाद 1993 में भाजपा सरकार में हरिशंकर भाभड़ा राज्य के दूसरे उप मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वर्ष 2002 में बनवाली लाल बैरवा को कांग्रेस सरकार में तीसरा उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके छह माह पश्चात कांग्रेस ने कमला बेनीवाल को उप मुख्यमंत्री बनाया। अब सचिन पायलट पांचवे उप मुख्यमंत्री होंगे।

Related News