अगर आप भी भारतीय रेलवे में सफर करते हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि टिकट खरीदने के बाद केवल यात्रा करने का ही अधिकार नहीं मिलता है। बल्कि आपको टिकट के साथ ऐसे कई अधिकार भी मिलते हैं, जिनसे आप यात्रा के दौरान होने वाली दिक्कतों का समाधान कर सकते हैं। इसी क्रम में महिलाओं के लिए भी ट्रेन में कुछ खास अधिकार प्राप्त होते हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि ट्रेन में महिलाओं को कौन-कौन से अधिकार प्राप्त हैं।

- भारतीय रेल में 45 साल के ऊपर की महिलाओं को लेडीज कोटा में प्राथमिकता मिलती है। इन महिलाओं के साथ 3 साल तक का बच्चा भी ट्रेवल कर सकता है। पहले यह सुविधा स्लीपर क्लास में थी, लेकिन अब यह एसी में भी है।

- राष्ट्रपति से पुलिस मेडल और इंडियन पुलिस अवॉर्ड प्राप्त महिलाओं को किराए में 50 फीसदी छूट दी जाती है।

- युद्ध में शहीद हुए जवानों की पत्नियों को भी किराए में छूट मिलती है।

- सरकार की ओर से 182 हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिसमें महिलाएं सुरक्षा संबंधी शिकायतें कर सकती हैं।

- हर पैसेंजर ट्रेन में महिलाओं के लिए एक बोगी आरक्षित होती है, जिसमें केवल 12 साल से कम उम्र के बच्चे अपने परिजनों अथवा रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर सकते हैं।

- भारतीय रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त प्रावधान है। यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करता पकड़ा जाता है तो उसे 3 साल की सजा हो सकती है।

Related News