रामायण का सबसे मुख्य किरदार रावण, हमेशा से ही आलोचना का विशय रहा है। रावण को सबसे बुद्धिमान माना जाता है पर वो कई विद्याओं का ज्ञान था। लेकिन उसने सीता का अपहरण कर के सबसे बड़ी गलती की। राम ने लड़ाई लड़ कर रावण पर विजय पाई थी। लेकिन रामायण के अनुसार ऐसी कई बातें हैं जिनसे ये पता चलता है की रावण असल मे उतना बुरा नही था।

1) रावण आज तक पैदा हुआ सबसे बड़ा शिव भक्त था, शिव की आराधना रावण जैसी किसी ने नहीं की है। संगीत के बिना दुनिया अधूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं संगीत का अविष्कार रावण ने ही किया था।

2) जब राम सेतु बनाया गया तब भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए उसने एक पूजा रखी। पूजा को रावण ने ही किया था और राम को आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने कहा कि आप जो भी काम करें उसमे सफल हों। रावण जनता था उसका वध विष्णु के अवतार से ही होगा, और रावण ये बात भी जानता था कि राम विष्णु के ही अवतार हैं।

3) जब सीता का स्वयंवर हुआ तब रावण भी वहां था और उसे ये भी ज्ञात था कि वह एक झटके में ही धनुष को तोड़ सकता था लेकिन छल से उसे लंका भेज दिया गया और राम ने धनुष तोड़ दिया। रावण को पता था अगर राम के हाथों मरना है तो सीता का अपहरण करना होगा नही तो राम उसे कभी नहीं मारेंगे। इसलिए ही उसने सीता का अपहरण किया।

4) रावण अपने सभी संबंधियों को वैकुंठ पहुँचाना चाहता था इसलिए उसने अपने सगे संबंधियों का वध भी राम से करवाया था। रावण सर्वज्ञानी है और उसके जैसा बुद्धिमान कोई नहीं था। जैसे ही राम ने रावण का वध किया तो उनके मुँह से पहले शब्द " जै श्री राम" ही निकले थे।

5) ये बात राम भी जानते थे कि यदि रावण खुद नहीं मरना चाहेगा तो उसे कोई नहीं मार सकता।

Related News