अमेरिका के अलावा बहुत से देशों में गाय के पेट में छेद किया जाता है और गाय बिना किसी समस्या के इसी छेद के साथ रहती है। यह सुनने में थोड़ा डरावना लगता है लेकिन इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है।

पोर्टिया टफ्ट्स विश्वविद्यालय में एक गाय है। वह 2002 से अपने पेट में एक बड़े छेद के साथ रह रही है। छेद को उद्देश्य के लिए रखा गया था ताकि वैज्ञानिक उसके पाचन तंत्र का अध्ययन कर सकें।

इसके अलावा अमेरिका में अक्सर किसान गाय के पेट में छेद करते हैं। अमेरिका में किसान गाय के पेट की सफाई करने के लिए ऐसा करते हैं। क्योंकि, किसान गाय को चरने के लिए छोड़ देता है तो कई बार गाय प्लास्टिक की पॉलीथिन खा जाती है और इस से उन्हें कई तरह की बीमारियां हो जाती है। तब इन छेद में हाथ डाल कर उनके पेट को साफ किया जाता है।

किसान इस छेद पर प्लास्टिक का ढक्कन जैसा कुछ लगा होता है और इसे खोल कर साफ़ किया जाता है।

अमेरिका में छेद सर्जरी के दौरान गाय के पेट में छेद किया जाता है। ऑपरेशन में गाय को चोट नहीं लगती और यह छेद गाय के जीवनकाल को प्रभावित भी नहीं करता है।

Related News