कांग्रेस पार्टी में हमेशा से ही पढ़े लिखे नेता रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के पास कई डिग्रियां हैं। बात करें इंदिरा गांधी से लेकर या राजीव गांधी की या फिर आज की पीढ़ी राहुल गांधी की सभी काफी अधिक पढ़े लिखे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ कांग्रेस नेताओं के बारे में कि वे कहाँ तक पढ़े लिखे हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे कांग्रेस नेताओं के बारे में जिनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

डॉ. मनमोहन सिंह-

भारत के 13वें प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह, भारत के राजनेताओं में से सबसे पढ़े लिखे नेता हैं। इन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट किया। इंडिया की इकोनॉमिक्स को बुलंदियों पर लेजाने के श्रेय भी मनमोहन सिंह को ही जाता है।

पवन कुमार बंसल-

कांग्रेस सरकार में रेल मंत्री रहे पवन कुमार बंसल ने बैचलर ऑफ साइंस और बैचलर ऑफ लॉ कर रखा है।

ए. राजा-

ए. राजा ने बैचलर ऑफ साइंस और बैचलर ऑफ लॉ में डिग्री ले रखी है।

कपिल सिब्बल-

कपिल सिब्बल कांग्रेस सरकार में साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्टर, मानव संसाधन विकास, आईटी, कानून और न्याय मंत्री रह चुके हैं। बात करें उनके प्रोफेशन की तो वे एक वकील हैं और उन्होंने हावर्ड लॉ स्कूल, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए. से लॉ डिग्री में मास्टर्स किया हुआ है।

शीला दीक्षित-

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पास आर्ट्स में मास्टर्स की डिग्री है। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद यूपीए-2 में उन्हें केरल के राज्यपाल के रूप में भेजा गया था।

सुरेश कलमाड़ी-

सुरेश कलमाड़ी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है औऱ कांग्रेस के शासन में हुए कॉमनवेल्थ घोटाले में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

राजीव गांधी-

भारत के छठे प्रधान मंत्री राजीव गांधी, इंपीरियल कॉलेज से पढ़े हुए हैं। इसके बाद वो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय भी गए थे।

राहुल गांधी-

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से डवलपमेंट स्ट्डीज में ग्रेजुएशन किया हुआ है।

Related News