इंडियन आर्मी में भारतीय वायुसेना अपना अहम योगदान रखती है। भारत ने कई देशों से युद्ध लड़ा है। भारत के पास इस्तेमाल करने के कई शानदार हथियार भी हैं। आज हम आपको भारत के लड़ाकू विमानों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे दुश्मन काफी डरते हैं। ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स और ऑपरेशन विजय इंडियन आर्मी के प्रमुख आपरेशन हैं।

भारत की सेना के पास कई ऐसे लड़ाकू विमान है जिनसे सभी डरते हैं तो आइए बात करते हैं इन विमानों के बारे में।

सुखोई Su-30 MKI

सुखाई एक खतरनाक रशियन लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स ने बनाया है। साल 2002 में इंडियन आर्मी में शा सुखोई Su-30 MKI को शामिल किया गया था। इसकी स्पीड 2100 किलोमीटर प्रति घंटा है। बात करें इस विमान की मारक क्षमता की तो ये 3000 किलोमीटर है।

तेजस

यह चौथी पीढ़ी का सबसे हल्का लाइट कॉम्बैट फाइटर प्लेन है जिसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स ने बनाया है। है। इसकी तेज स्पीड से दुश्मनों को आसानी से मात दे सकता है।

मिग-29 लड़ाकू विमान

इंडियन आर्मी में लड़ाकू विमान सुखोई के बाद मिग-29 को सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन माना जाता है। मिग 29 की मारक क्षमता 2100 किमी. है।

मिराज

इसे वज्र भी कहा जाता है और इसकी गिनती देश की आर्मी की सबसे ताकतवर विमानों में होती है। मिराज के जरिए इंडियन आर्मी के जवान लेजर गाइडेड बम से दुश्मनों का सफाया कर सकते हैं।

जैगुवार विमान

जैगुवार विमान से इंडियन एयरफोर्स दुश्मन के किसी भी इलाके में हमला करने में पूरी तरह से सक्षम है। इस विमान को शमशेर भी कहा जाता है।

Related News