चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मां दुर्गा के भक्त 9 दिनों तक उनकी पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने मिलकर आदिशक्ति का निर्माण किया था। मां दुर्गा अपने आठ भुजाओं में शस्त्र लिए शेर पर विराजमान रहती हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, शक्तिशाली राक्षस महिषासुर का नाश करने वाली मां दुर्गा ने मुश्किल समय में कई बार देवताओं की मदद की है। इस स्टोरी में हम आपको मां दुर्गा से जुड़ी वो बातें बताने जा रहेे हैं, जिसकी जानकारी प्रत्येक महिला को होनी चाहिए।

1- लक्ष्य निर्धारित करें

मां की बड़ी-बड़ी आंखें बताती हैं कि हर महिला को अपने लक्ष्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। मां दुर्गा के चेहरे पर हमेशा मुस्कार दिखाई देती है। इससे यह सीख मिलती है कि जीवन के किसी भी कठिन मोड़ पर हर स्त्री को चेहरे पर ऐसी ही मुस्कान बनाकर अपनी हर परेशानी का सामना करना चाहिए। जीवन में कब और कहां पहुंचना है, यह बात आपको पता होनी चाहिए।

2- महिला के होते हैं कई रूप

नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। ठीक उसी तरह हर महिला अपनी जिंदगी में कई किरदार निभाती है। कभी बेटी, मां, पत्नी तो कभी नानी-दादी बनकर अपनी जिम्मेदारियां निभाती है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हर महिला को यही संदेश देते हैं कि अपने अंदर मातृत्व समेटे हुए महिला जरूरत पड़ने पर खुद की और अपने परिवार की रक्षा के लिए चंडी का अवतार ले सकती है।

3- हर काम को सीखने की करें पहल

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने अपनी शक्ति से मां दुर्गा का निर्माण किया था। मां दुर्गा से हर महिला यह सीख ले सकती है कि एक अच्छा लीडर वही होता है जो जिंदगीभर सीखने में विश्वास रखता है। जीवन देखने के अपने नजरिए को बड़ा और साफ रखें, जिंदगी में कभी मात नहीं खाएंगे।

4- जीवन में निडर रहना है जरूरी

मां दुर्गा शेर की सवारी करती हैं। ऐसे में मां दुर्गा हर महिला को यही संदेश देती है कि अगर कोई स्त्री ठान लें तो वो बड़ी से बड़ी परेशानी का भी हल ढूंढ सकती है। इस प्रकार हर महिला को जीवन में कठिन से कठिन मोड़ पर निर्भय और मजबूत बने रहना चाहिए।

5- मल्टी टैलेंटेड बने

मां दुर्गा की अष्ट भुजाएं इस बात की प्रतीक हैं कि हर महिला ​को मल्टी टैलेंटेड बनना चाहिए। जीवन में कुछ बड़ा प्राप्त करने के लिए आपको एक से ज्यादा काम करने आने चाहिए। अगर आप मल्टी टैलेंटेड होंगी तो आपको जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

Related News