आज के समय में हर कोई सरकारी नौकरी चाहता है और देश के लिए काम करना चाहता है। बात करें नेवी की तो भला इस क्षेत्र में कौन अपना करियर नहीं बनाना चाहेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप नेवी में करियर कैसे बना सकते हैं?

नेवी को भारतीय सेना का एक अहम अंग माना जाता है। एक नौसेना अधिकारी को अपने परिवार से दूर रह कर कई सारी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती है। तो आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

नेवी में जाने के लिए उम्र और राष्ट्रीयता-

नेवी में जाने के लिए कैंडिडेट की उम्र 16.5 से 19 साल के बीच होना जरूरी है। कैंडिडेट्स के पास 12th की डिग्री होना भी जरूरी है। कोई इलेक्ट्रिकल विंग /समुद्री इंजीनियरिंग/ आर्किटेक्ट जैसे पदों पर नेवी में करियर बनाना चाहते हैं तो उस कैंडिडेट का भारत का नागरिक होना भी जरूरी है।

एजुकेशन-

कैंडिडेट के पास 12वीं की डिग्री कम से कम 75% अंकों के साथ होना जरुरी है।

फिजिकल एलिजिब्लिटीकैंडिडेट का फिजिकल और मेंटली फिट होना जरूरी है।कैंडिडेट में कोई भी शारीरिक कमी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आँखे परफेक्ट होनी चाहिए और कलर ब्लाइंडनेस नहीं होनी चाहिए।

सेलेक्शन प्रोसेस-

जब कैंडिडेट्स इस पोस्ट के लिए अप्लाई करते हैं और शॉर्टलिस्टेड हो जाते हैं तो उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। ये इंटरव्यू भोपाल, बैंगलोर या इलाहाबाद में होते हैं।

सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को साढ़े 4 साल की ट्रेनिंग लेनी होती है। इसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री दी जाती है। कोर्स के दौरान आपको 8000 रूपये मिलते हैं।

नेवी ऑफिसर को क्या मिलती है सैलरी-

शुरूआती तौर पर एक नेवी ऑफिसर की सैलरी 3-4 लाख सलाना होती है लेकिन उसके बाद मध्य स्तर तक पहुंचने के बाद 8-9 लाख हो जाती है।

Related News