आपको बता दें कि भारत की सभी राजनीतिक पार्टियां मिशन 2019 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बता दें कि राजनीतिक पार्टियों का लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मीटिंग्स चालू हैं। घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है। देश की सभी सियासी पार्टियों का बस एक ही लक्ष्य मिशन 2019 में उनकी पार्टी की जीत। लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक अलग ही टार्गेट लेकर चल रही है।

बता दें कि प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी में अड्डा जमाए हुई हैं। इसी सिलसिले में वो बुधवार को अमेठी पहुंची। चूंकि अमेठी कांग्रेस का गढ़ है, जाहिर है प्रियंका गांधी का स्वागत बहुत धूमधाम से किया गया। प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थीं, इस दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता से पूछा कि तैयारी कैसी चल रही है? इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि ये वाली नहीं 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी। उधर से जवाब भी बढ़िया में मिलता है।

देश की न्यूज एजेंसी एनआई ने प्रियंका गांधी के बातचीत का वीडियो शेयर किया। जिसमें प्रियंका गांधी से कार्यकर्ता से चुनाव की तैयारी को लेकर सवाल पूछते नजर आ रही हैं। बता दें कि यह पूरा वाक्या अमेठी के गौरीगंज का है। प्रियंका गांधी के इस बयान को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं, साथ ही साथ वो कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दम फूंक रही हैं।

आपने यह गौर किया होगा कि पीएम मोदी अपनी रैलियों अक्सर इस बात का जिक्र करते हैं कि विपक्ष को 2019 नहीं लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में सोचना चाहिए। प्रियंका गांधी का बयान भी कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।

अमेठी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने के बारे में सोचा नहीं, लेकिन पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने को कहती है तो वो ज़रूर चुनाव लड़ेंगीं।

Related News