चेहरे पर कोई भी अनचाहे बाल नहीं चाहता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाऐं शेविंग या वैक्सिंग की मदद लेती है।लेकिन आप घर के कुछ इंग्रीडिएंट्स से भी बालों से छुटकारा पा सकते हैं। केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स आपके फेस के लिए बेहद अच्छे होते हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप बिना किसी खर्च के ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।

मूंग दाल

मूंग दाल को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कच्चा आलू लें उसे कद्दूकस कर लें, ताकि आप उसका रस निकाल सकें। इसके बाद एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे और शरीर पर लगाएं। इसे लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते धीरे से रगड़ें। फिर आपको इसे सादे पानी से धो लेना है।

पपीता

कच्चे पपीते के छिलके को छीलकर छोटे क्यूब्स में काट लें। इसे एक बाउल में डालें और कांटे की मदद से मैश करें। कटोरी में 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर डालें और पूरे इंग्रीडिएंट्स लेकर महीन पेस्ट बना लें। मिक्सचर को लगाएं और उस एरिया पर मसाज करें जहाँ से आप बाल हटाना चाहते हैं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद हफ्ते में एक बार ऐसे इस्तेमाल करें।

बेसन

एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें और इसके बाद इसके अंदर 1/4 चम्मच पिसी हुई फिटकरी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पेस्ट न ही ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला। इस पेस्ट को आप रोजाना चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां आपको लगता है कि अनचाहे बाल हैं।कम से कम हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे से निकालने के लिए करीब 10 मिनट बाद अपने हाथों को गीला करके चेहरे पर अच्छी तरह सर्कुलर मोशन में रगड़िए। फिर इसे नार्मल पानी से धो लें।

अंडा

अंडे के सफेद भाग में ओट्स मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए त हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए रगड़ें। फिर पानी से धो लें। इसके अलावा एक अंडे की सफेदी को 1 टेबलस्पून चीनी और 1/2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर के साथ मिलाए। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे हल्के हाथों से पील कर लें। इसे आप हफ्ते में 3-4 बार लगा सकते हैं।

ओट्स

एक पका हुआ केला लें और इसे अच्छे से मैश कर लें। कटोरी में 2 बड़े चम्मच ओट्स डालें। दोनों सामग्रियों को आपको अच्छे से मिला लेना है और एक पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट की एक मोटी परत को त्वचा पर लगाएं। लगभग 5-7 मिनट के लिए गोलाकार गति में धीरे से मसाज करें। फिर मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए और लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें। चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के साथ चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद करता है।

Related News