लाइफस्टाइल डेस्क। पीठ के बल सोने से हमें कई तरह के फायदे होते हैं। आयुर्वेद में पीठ के बल सोना काफी फायदेमंद माना गया है। आज हम आपको पीठ के बल सोने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.पीठ के बल सोने से कमर दर्द की समस्या में राहत मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों के कमर में दर्द रहता है उन्हें पीठ के बल सोना चाहिए।

2..गर्दन में दर्द की समस्या होने पर भी पीठ के बल सोना लाभदायक होता है। हम आपको बता दे की पीठ के बल लेटने पर गर्दन को भी सही तरीके से तकिये का सपोर्ट मिल पाता है, जिस वजह से गर्दन में दर्द नहीं होता है।

3.पीठ के बल सोने पर पेट की स्थ‍िति सही रहती है, जिसके कारण पेट में अम्लीय रिसाव नहीं होता जिससे हमारा पाचनतंत्र सही तरीके से काम करता है।

Related News