भारत चाय का शौकीन देश है, यहां के हर इंसान का चाय से एक अलग ही लगाव है। सभी के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है। हालांकि दो रुपए से लेकर 20 रुपए तक चाय के प्रशंसकों को कहीं भी चाय प्राप्त हो जाती है।

किन्तु इन दिनों एक चाय का स्टाल अपनी विशेष चाय को लेकर सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इस चाय की कीमत काफी अधिक है जिसके बारे में आप सोच भी नही सकते हैं।

कोलकाता के मुंकुदपुर में एक चाय के स्टाल पर ये महंगी तथा स्पेशल चाय मिलती है।

दरअसल, मुकुंदपुर के इस चाय ठेले पर सबसे स्पेशल चाय के एक कप का दाम है 1000 रुपए। हालांकि यहां 12 रुपए की चाय भी मिलती है। दरअसल इस स्टाल पर 100 प्रकार की खास चाय पिलाई जाती है।

1000 रुपए वाली चाय की अपनी कुछ अलग खासियत भी है। इस चाय का नाम है Bo Lay। इस चाय की पत्तियां ही इतनी महंगी हैं कि एक किलो पत्ती क्रय करने के लिए 3 लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। अब पत्ती ही इतनी महंगी है तो चाय सस्ती कैसे प्राप्त हो जाएगी।

Related News