विज्ञान से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स हैं जो वाकई काफी दिलचस्प होते हैं। लेकिन इनमे से कई फैक्ट्स हमें मालूम नहीं होते हैं। आज हम आपको उन्ही फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपने किसी किताब में नहीं पढ़े होंगे। आइये जानते हैं इन फैक्ट्स के बारे में।

नील आर्मस्ट्राँग चाँद पर पहुंचने वाले पहले इंसान थे और जब उन्होंने चाँद पर पहली बार कदम रखा तब इनकी हार्टबीट 156 प्रति मिनट थी।

हम सभी माचिस का इस्तेमाल करते हैं। हमें लगता है कि माचिस का आविष्कार काफी पहले हो गया था लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सिगरेट लाइटर की खोज माचिस से पहले हुई थी।

समुद्री केकड़े का दिल उसके सिर पर होता है। इस बात को भी बहुत कम लोग जानते हैं।

बॉय्ज की शर्ट के बटन राइट साइड और गर्ल्स के लेफ्ट साइड में होते हैं। ऐसा क्यों होता है यह हम आपको हमारी अगली पोस्ट में बताएँगे।

हम सभी के शरीर पर तिल होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन लोगो कि शरीर पर तिलों की संख्या ज्यादा होती है वह औसतन कम तिल वाले लोगों से अधिक उम्र तक जीते हैं।

मानव गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल गर्भ धारण होने से रोकने के लिए किया जाता है। लेकिन यह बात आप नहीं जानते होंगे कि ये गोलियां मादा गोरिल्ला पर भी काम करती है।

उँगलियों के नाखुन पैरों के नाखुनों से 4 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।

Related News