कोविड-19 के कारण हम सभी का दूसरे देशों ने जाना कई महीनों तक बंद ही रहा। लेकिन 2020 में जर्मनी सबसे ज्यादा देशों में वीजा फ्री मामले में फिर से अव्वल रहा। भारत, ग्लोबल पासपोर्ट पॉवर बैंक 2021 में 61 वें पायदान पर बना हुआ है। भारत के पासपोर्ट की ताकत इस साल कम नहीं हुई है।

आज हम आपको उन देशों में बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

नेपाल: नेपाल एक ऐसा देश है जहाँ आपको सीमाओं को पार करने के लिए अपने पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है।

आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि भारत के निवासी अपने पासपोर्ट के साथ या फोटो पहचान पत्र के साथ नेपाल आ सकते हैं। यह फोटो पहचान पत्र भारत सरकार द्वारा जारी किया जाना चाहिए।

भूटान: भारतीयों को भूटान जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। भूटान जाने के लिए आप सड़क मार्ग को चुन सकते हैं या हवाई यात्रा कर सकते हैं।

हॉगकॉग: इस बात को अंदाजा बहुत कम लोगों को होगा कि बिना वीजा के आप हांगकांग भी जा सकते हैं। यदि आपके पास वीजा नहीं है तो आप 14 दिनों की अवधि के लिए हांगकांग में रह सकते हैं।

मालदीव: मालदीव में वीजा भारतीय लोगों द्वारा आगमन पर 30 दिनों की अवधि के लिए लिया जा सकता है। तो आपको बस एक वापसी टिकट और एक पासपोर्ट की आवश्यकता है। यहां आपको बहुत अच्छे समुद्र तट रिसॉर्ट मिलेंगे। यहां आप नौकायन, स्नोर्कलिंग, अंडरवाटर डाइविंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

मॉरीशस: यहां भी भारतीय बिना वीजा के जा सकते हैं। भारतीय नागरिक आगमन पर वीजा प्राप्त कर सकते हैं। आप यहां 60 दिनों तक रह सकते हैं और मॉरीशस की खूबसूरती को एंजॉय कर सकते हैं।

जॉर्डन:जॉर्डन में दस हज़ार से अधिक नियोजित भारतीय रहते हैं। ये एक खूबसूरत जगह हैं जहां पर आप बिना वीजा के रह सकते हैं।

कंबोडिया: यहां जाने पर भारतीय वीजा का लाभ ले सकते हैं और यहां पर 30 दिनों की अवधि के लिए रुक सकते हैं। यह जगह अंगकोर वाट का घर है, जो आपको जरूर देखना चाहिए। हालांकि, इस देश में कपड़े पहनना और सेल्फी ना सख्त मना है।

बोलीविया:जब आप बोलीविया आते हैं, तो आप 30 दिनों के लिए वीजा प्राप्त कर सकते हैं यदि आप भारतीय पासपोर्ट धारक हैं। अमेज़न के घने जंगल का नजारा यहां आप देख सकते हैं।

मकाऊ:यह दुनिया भर में सबसे अमीर देशों में से एक है और आप अभी भी बिना वीजा के इस देश में प्रवेश कर सकते हैं। मकाऊ में घूमने वाले कुछ बेहतरीन स्थानों में मकाऊ टॉवर, सेनाडो स्क्वायर और सेंट पॉल के खंडहर शामिल है।

Related News