आपने ये तो सुना ही होगा कि शराब जितनी पुरानी होती है उतनी ही अच्छी होती है। इसके अलावा पुरानी शराब काफी महंगी भी होती है। लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

30,000 अमेरिकी डॉलर की व्हिस्‍की
सिंगल माल्‍ट व्हिस्‍की की कीमत 30,000 अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले द मैकलान 1926 एक बॉटल बिकी थी जिसकी कीमत थी 1.5 मिलियन डॉलर थी। लेकिन आखिर इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है। इसके अलावा मैकलान की सिर्फ 12 बॉटल्‍स ही तैयार हो पाई हैं। इसकी 50 साल पुरानी बॉटल की कीमत 30,000 अमेरिकी डॉलर तक है।

क्‍यों है सिंगल माल्‍ट व्हिस्‍की इतनी महंगी
सिंगल माल्‍ट व्हिस्‍की को आसानी से तैयार नहीं किया जा सकता बल्कि इसके लिए एक बेहद ही लंबी प्रक्रिया होती है। इस व्हिस्‍की को Barley यानी जौ से तैयार किया जाता है। फिर जौ को जमीन के पानी में मिलाया जाता है और 64 डिग्री सेंटीग्रेट तक इसे गर्म किया जाता है। इसे इस हद तक गर्म किया जाता है कि ये चीनी में बदल जाता है और एक अच्छे मीठे, चटखारेदार लिक्विड में तब्‍दील हो जाता है जिसे वोर्ट कहा जाता है। इसके बाद इसे ठंडा किया जाता है और इसे वॉश बैक्‍स में डाला जाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि डिस्टिलेशन के लिए कॉपर वॉश स्टिल्स में गर्म किया जाता है और दूसरी बार स्पिरिट स्टिल्स में।

क्‍या है इसकी खासियत
30 साल पुरानी सिंगल माल्‍ट व्हिस्‍की में 30 से 40 फीसदी तक एल्‍कोहल को बैरल में इवैपोरेट हो सकता है। व्‍हीस्‍की इसलिए ही बेस्‍ट कही जाती है क्‍योंकि उसमें ‘एंजल्‍स शेयर’ होता है। एंजल्‍स शेयर यानी लिक्विड का वो प्राकृतिक वाष्‍पीकरण जो समय-समय पर पर्यावरण में घुलता जाता है। इस से ही ये व्हिस्की इतनी महंगी बिकती है।

सिंगल माल्‍ट व्हिस्‍की को एंजल्‍स शेयर और इसकी दुर्लभता और ज्‍यादा महंगा बना देती है। स्‍कॉटलैंड में ठंडे तापमान की वजह से वाष्‍पीकरण बहुत कम होता है लेकिन जब व्हिस्‍की को 60 साल तक रखा जाता है तो एंजल्‍स शेयर काफी मात्रा में खो जाता है।

Related News