ट्रेकिंग करना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। ट्रैकिंग शब्द जितना आसान लगता है, उतना ही डरावना और खतरनाक होता है। ट्रेकिंग के शौक़ीन लोग अपनी जान हथेली पर रखकर टहलने जाते हैं। आप आज तक कई पहाड़ों की चोटी पर ट्रेकिंग कर चुके होंगे।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप सिर्फ ट्रेकिंग करके ही पहुंच सकते हैं। इस शहर में जाने के लिए रेल या बस सेवा उपलब्ध नहीं है। यदि आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो यह शहर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

बता दे की, पेरू में कुज़्को क्षेत्र में एक प्राचीन शहर स्थित है। जिसका नाम माचू पिचू है। यह शहर 2430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यूनेस्को ने 1983 में शहर को एक प्राचीन विश्व धरोहर घोषित किया। इस शहर में जाने के लिए आपको 2 दिनों के लिए ट्रेकिंग की यात्रा करनी होगी। यह सफर बेहद रोमांचक होता है। माचू पिचू में एक बार में केवल 500 लोग ही ट्रेकिंग करते हुए जा सकते हैं जिनमें से 300 लोग माल ढोने वाले गाइड हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आपको गाइड का पालन करना होगा। रास्ते में आपको बेस कैंप भी मिल जाएंगे। माचू पिचू के दौरे को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। आप यहां घूम सकते हैं और वास्तुकला और प्रकृति के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। माचू पिचू जाने के लिए अप्रैल से अक्टूबर का समय सबसे अच्छा है। इस समय यहां का मौसम बहुत ही खूबसूरत होता है।

Related News