लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोगों के शरीर पर सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं, जो काफी प्रयासों के बाद भी हट नहीं पाते हैं। दोस्तों कई बार सफेद दाग चेहरे तक आ जाते हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी होती है साथ ही कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। आज हम आपको सफेद दाग की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं।

1.सफेद दाग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 1 कप हल्दी में 5 कप पानी डालकर रात भर रखें और सुबह इस मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक की यह 1 कप ना रह जाए। अब इस पानी में सरसों का तेल मिलाकर गरम कर ले और इस मिश्रण को ठंडा होने पर सफेद दाग वाली जगह पर रोज लगाये, कुछ दिनों में सफेद दाग की समस्या समाप्त होने लगेगी।

2.आयुर्वेद के अनुसार सफेद दाग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मूली के सूखे बीजों में 2 चम्मच सिरका डालकर बारीक पीसकर पेस्ट बना लें और रोज सफेद दागों पर लगाकर करीब 30 मिनट बाद साफ पानी से त्वचा को धो ले। इस नुस्खे का इस्तेमाल सप्ताह में 3 बार करने पर धीरे-धीरे सफेद दाग की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Related News