ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को शनि देव का पौधा माना जाता है। मान्यता है की भगवान शिव को शमी चढ़ाने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इतना ही नहीं शनि के पौधे की पूजा करने से कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्रों की स्थिति भी मजबूत हो जाती है। जानिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ संबंधित कौन से उपाय करना होगा शुभ।


रोजाना चढ़ाएं जल

शनिवार के दिन विधिवत तरीके से शनिदेव की पूजा करने का विधान है। इसके साथ-साथ इस दिन शनि के पेड़ की जड़ पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार को चढ़ाएं शमी का पेड़

शमी के पेड़ का संबंध शनिदेव के साथ भगवान शिव का भी है। इसलिए आप चाहे तो शनिवार के दिन घर की दक्षिण दिशा दिशा में रखना शुभ होगा। अगर इस दिशा में ज्यादा धूप नहीं है तो पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में रख सकते हैं।


धन लाभ के लिए

आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाना चाहिए। इसे आप मुख्य द्वार के दाहिनी ओर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से धन लाभ का योग बनेगा।

शमी की करें पूजा

शनिवार के दिन विधिवत तरीके से शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए इसके साथ ही पांच पत्तियां को तोड़कर भगवान शिव को चढ़ाएं। इसके बाद इन्हें अपनी पर्स में रख लें। ऐसा करने से पर्स में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।


जलाएं दीपक

शनिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

सुपारी और सिक्का चढ़ाएं

बेवजह खर्च से परेशान हो गए हैं, तो शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर लें। इसके बाद शमी के पेड़ की जड़ में एक सुपारी और एक रुपए का सिक्का चढ़ा दें। ऐसा करने से पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।


चढ़ाएं काली उड़द

कर्ज से छुटकारा पाना चाहते है, तो शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल थोड़ी सी चढ़ाएं। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ-साथ शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलेगी।

Related News