अपने आज तक अपने देश में कई बड़े किस्से - कहानियां सुने और देखें होंगे। लेकिन जो अजब - गजब तथ्य आज हम आपको बताने जा रहें है। उस पर आपको हैरानी जरूर होगी। हैरानी के साथ आपको शायद ही यकींन हो लेकिन ये एक दम सच है कि दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत में रहता है। इसमें एक फैमिली के 167 सदस्य एक साथ रहते है। आपको बता दें कि इनके परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। इसमें 39 पत्नियों के पति जियोना इसे ईश्वर का वरदान और खुद को किस्मत का धनी मानते है। ये परिवार मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में एक साथ एक ही घर में रहते है।

खास बात है कि घर के मुखिया है का नाम जियोना चाना है और इनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 पोते और पोतियां है।
इस परिवार में सभी लोगों के लिए एक ही किचन में खाना बनता है, इसके साथ ही ये सब लोग एक ही डायनिंग हॉल में बैठ कर एक साथ खाना खाते है। एक बड़े डायनिंग हाल में 50 टेबलों पर एक साथ खाना परोसा जाता है। डिनर का समय शाम 6 बजे के आसपास शुरू हो जाता है। चाना की बीवियां भी बड़ी आज्ञाकारी है। सभी एक साथ एक ही घर में मिल - झूल कर रहती है। इनमे आपस में बहुत प्रेम है। घर का खाना जियोन की पत्नियां बनाती हैं।


जबकि घर बेटियां घर के दूसरे काम देखती है, साफ-सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती है। कपड़े धोने का काम परिवार के सभी मेंबर एक साथ मिलकर करते है। ये परिवार दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है। 100 कमरों के इस घर में सभी लोग एक साथ मिल जुल कर रहते है। 167 मेंबर्स की इस फैमिली का नाम न्यू जेनरेशन होम है। आपको बता दें कि जियोन एक ऐसे संप्रदाय से है जिसमे असीमित शादी की अनुमति प्रदान है। जियोन की इतनी सारी पत्नियां होने कि यही वजह है।

Related News