आमतौर पर अपने कई बड़े प्राचीन रहस्य सुने और पढ़े होंगे। आज भी कई रहस्य ऐसे है, जिनका पूर्ण पता नहीं चल पाया है। आज तक अपने
सीरियल किलर के बारे में तो सुना ही होगा। जो किसी की भी बर्बता से टोचर कर के उसे हत्या का नाम दे देते है। लेकिन आज तक अपने ऐसी महिला के बारे में नहीं सुना होगा जिसने सिलसिलेवार ढंग से कई अविवाहित लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे है। यह महिला, अविवाहित लड़कियों को मारकर उनके खून से नहाती थी। इसकी वजह बेहद ही अजीबोगरीब बताई गयी है।

इस महिला का नाम है एलिजाबेथ बाथरी था। इसे आज भी सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर कहा जाता है।
इतिहास के पन्नो में एलिजाबेथ बाथरी ने 1585 वर्ष से लेकर 1610 के बीच लगभग 700 से ज्यादा लड़कियों की हत्या की है। इसके साथ ही उसने
उन लड़कियों के खून से स्नान भी किया है। कहा जाता है कि एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के बाथरी परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसकी शादी एक फेरेंक नैडेस्डी नाम के राजकुमार से हुई थी,

ये तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का नेशनल हीरो भी रहा।

एलिजाबेथ बाथरी स्लोवानिया के चास्चिस महल में रहती थी। बाथरी ने सारी हत्याएं अपने महल में ही की थी। एक ऊंचे रसूख वाली महिला होने के कारण बाथरी खुद को बहुत ताकतवर समझती थी। इसलिए वो अपनी इस पद का फायदा उठाती थी और गरीब अविवाहित लड़कियों को महल में बुलाकर उनका खून कर देती थी। इसके बाद उनके खून से नहाती थी।

Related News