1- घर में कभी भी मुरझाई हुई तुलसी या फिर कोई अन्य पौधा जो मुरझा गया है तो उसे घर में भूल कर भी नहीं रखना चाहिए। ये वास्तु के हिसाब से सही नहीं है।


2- घर में सफाई करते समय महिलाओं को हमेशा ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि घर में मकड़ी का जाला नहीं हो। मकड़ी का जाला हो तो उसे हटा देना जरूरी है।


3- घर की किसी दिवार में यदि कोई दरार है या फिर प्लास्टर उखड़ा हुआ है तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए।


4- घर में कभी भी कबाड़ पड़ा हो तो उसे कभी घर में नहीं रखना चाहिए। उसे तुरंत साफ़ कर देना चाहिए।


5- पूजा घर की रोजाना सफाई करनीचाहिए और पूजा में बासी फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए।


6- अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है। जो काफी समय से बंद पड़ी हुई है। तो उसे ठीक करवा लेना चाहिए और घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए।


7- अगर आपके घर में कोई ऐसा नल है जिसमें से पानी बहता रहता हो या फिर वह लीक कर रहा हो। तो उसे ठीक करवा लेना चाहिए। इस से पानी की बर्बादी तो होती ही है साथ ही टपकता हुआ नल वास्तु के हिसाब से भी सही नहीं होता है।


8- घर में कबूतर का घोंसला नहीं होना चाहिए। यदि हो तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए।


9- अगर आपके घर में कोई टूटा हुआ शीशा है या फिर कोई टूटा हुआ कांच है तो उसे घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए। कांच का टूटा हुआ कोई भी सामान घर में नहीं रखना चाहिए।

Related News