एक महिला ने मेडिकल साइंस को चुनौती दे दी है। ये मामला वेल्स का है। एक महिला चार बार प्रेग्नेंट हुई और चारों बार उसका मिसकैरेज हो गया। उसके बाद उसे लगा कि अब वह फिर कभी प्रेग्नेंट नहीं हो पाएगी। लेकिन उसने फिर कुछ ऐसा किया जिसके बारे में आप जानकार हैरान रह जाएंगे। एक गर्भवती गाय के जरिए उसने अपनी समस्या का समाधान कर लिया और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने में कामयाब भी रही।

2015 में स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद लॉरी आज भी अपने बच्चे का पालन पोषण कर लिया है। 4 बार मिसकैरेज होने के बाद लॉरी की सारी उम्मीदें टूट गई थी। क्योकिं इतनी बार मिसकैरेज होने के बाद वह काफी कमजोर महसूस कर रही थी। उसने बहुत से डॉक्टर्स की सलाह ली और कई जांचे भी करवाई लेकिन किसी तरह का कोई उपचार काम नहीं कर रहा था।

लॉरी की माँ बनने की हिम्मत पूरी तरह टूट चुकी थी, लेकिन उसे ईश्वर पर भरोसा था। उसने बताया कि एक रात वह सोफे पर बैठकर टीवी और वेल्स फार्मिंग कार्यक्रम देख रही थी, जिसमें गर्भावस्था और गायों की डिलीवरी पर चर्चा की जा रही थी।

इस दौरान उन्हें पता चला कि स्वस्थ गाय के बच्चे के लिए आयोडीन और थायरोक्सिन कितने महत्वपूर्ण हैं। गायो को स्वस्थ बच्चे की डिलीवरी के लिए थायरोक्सिन दिया जाता है। फिर उसे लगा कि उसे अब किसी तरह के उपचार की कोई जरूरत नहीं है और इसके बाद उसने खुद इंटरनेट का सहारा लिया और शोध करना शुरू किया। उन्होंने एक थायरॉयड विशेषज्ञ से मुलाकात की। इतना ही नहीं, इस बार गर्भधारण करने के बाद, उन्हें हर दो हफ्ते में एक अलग थायरोक्सिन भी दिया जाता था। इस उपाय को अपना कर उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

Related News