श्मशान का नाम सुनते ही हम कांप उठते हैं। उसके पास से गुजरने पर भी हमारे मन में एक डर बना रहता है। सोचिए, अगर आप किसी व्यक्ति को कंकाल के साथ नाचते हुए देखें तो कैसा लगेगा? स्वाभाविक है कि हम डर जाएंगे। यह नजारा बेहद डरावना होगा। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन के Hull शहर में देखने को मिला। यहां एक नन भी कंकालों के साथ खेलती और नाचती हुई नजर आ रही है। आसपास के लोगों ने इस घटना की कई तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर ली हैं। ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। केवल एक शख्स ने नहीं बल्कि कई लोगों ने इस घटना का जिक्र किया और तस्वीरें भी कैद की।

रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि यह मामला सच भी हो सकता है। डेलीस्टार ने भी इस पूरे मामले पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। डेलीस्टार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि हल जनरल सिमेट्री के पास एक महिला को अजीबोगरीब हरकत करते देखा गया है।

जिन लोगों ने इस घटना को देखा उन्होंने कहा कि महिला ने नन की तरह कपड़े पहने थे, वह खुशी-खुशी कंकालों से खेल रही थी। उसके साथ कुत्ते का कंकाल भी था। Hull General Cemetery के पास इस नज़ारे को देखने के लिए लोगों ने अपनी गाड़ियां भी धीमी कर दी और वे हैरान होकर महिला को कंकालों से खेलते देखते रहे।

इस घटना पर लोगों के कई विचार सामने आ रहे हैं, कुछ लोगों का मानना है कि यह डांसिंग नन किसी स्टंट या आर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि जहां महिला डांस करती दिख रही है, वह सुनसान इलाका है। यहां 50 साल से किसी के शव को दफनाया नहीं गया है। यह श्मशान 1847 में बनाया गया था और 1972 में इसे बंद कर दिया गया था।

Related News