आजकल हर इंसान नशे में डूबा हुआ रहता है। लेकिन यह आदत सेहत के लिए बहुत बुरी है। लेकिन बात करे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक नया नशा महामारी की तरह फैला है। यहां के लोग नशे की चरम सीमा तक पहुंचने के लिए सिगरेट में बिच्छू भरकर पी रहे हैं।

इस जगह पर प्रचुर मात्र में गांजा, अफीम और चरस मिलता है। लेकिन कुछ गांवों के लोग इन पुराने नशों से बोर होने लगे हैं। उन्हें और ज्यादा चाहिए और खतरनाक जिससे वो नशे के चरम सीमा तक पहुच सके, इसलिए वे अब बिच्छू मारकर पी रहे हैं।

सबसे पहले बिच्छू को मार दिया जाता है। इसके बाद उन्हें धूप में सुखा लिया जाता है और फिर उसका पाउडर बनाया जाता है। इस पाउडर को एक कागज में भरकर उनका धूम्रपान किया जाता है। और ज्यादा नशा करने के लिए पाउडर में अफीम और तंबाकू के साथ मिलाया जाता है।

Related News