सर्दियों में सूखे मेवों का सेवन लोकप्रिय रूप से किया जाता है।सर्दियों में आप हेल्दी फूडस विकल्प डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो रोस्टेड चेस्टनट का सेवन भी कर सकते हैं।

ये बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होते हैं। सर्दियों में आप इनका सेवन स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं।इनका सेवन करने से आपको भरा हुआ महसूस होता है।इससे आप खुद को अनहेल्दी खाने से भी बचा पाते हैं।साथ ही इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं।ये स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ प्रदान करने में मदद करता है।आइये जाने चेस्टनट के फायदे

हृदय को स्वस्थ रखता है-चेस्टनट में गैलिक एसिड और एलाजिक एसिड जैसे गुण होने के साथ साथ इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं और इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है।जिससे इसका सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और ये ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।ये हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है साथ ही ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

पाचन के लिए फायदेमंद-चेस्टनट में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।बता दे की इसमें मौजूद फाइबर प्री बायोटिक के रूप में काम करता है।इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं,जो पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।ये पाचन संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते है।

ब्लड शुगर-चेस्टनट में गैलिक और एलाडिक एसिड गुण होते हैं।ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है और ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से रोकता है।

सूजन को कम करता है-चेस्टनट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।इसमें विटामिन सी, गैलिक एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण और पॉलीफेनोल्स होते हैं।ये फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने का काम करते हैं और साथ ही सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए-इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होने के साथ साथ आयरन होता है।इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजूबत बनाने में मदद मिलती है।इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करता है।ये वायरल बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

Related News