घर को खूबसूरत और हरा-भरा बनाने के लिए लोग अपनी बालकनी में कई तरह के पौधे लगाते हैं। इनमे से एक पौधा मनी प्लांट है जो आपके घर की सुदंरता बढ़ाता है लेकिन वास्तु में भी मनीप्लांट को बेहद शुभ माना जाता है। हते हैं कि इसे घर में लगाने से पैसा आता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार दोनों मनी प्लांट को लिविंग रूम या हॉल के दक्षिण पूर्व दिशा में घर के अंदर रखना चाहिए।

इसे घर में रखने से दुर्भाग्य दूर होता है और शुक्र धन में वृद्धि करता है। लेकिन इसे गलत दिशा में रखने से इसका दुष्प्रभाव पड़ता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में मनी प्लांट रखने के क्या क्या फायदे हैं?

- घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। जितना ये पौधे हरा भरा रहेगा उतनी ही घर में बरकत होती है।

- यह पौधा पति-पत्नी के बीच अनबन को कम कर के प्रेम बढ़ता है। अगर आपके रिश्ते में भी कोई मन-मुटाव है तो मनी प्लांट को घर में लगाएं।

- मनी प्लांट को कंप्यूटर, टीवी और ऐसे दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पास लगाने से यह हमें हानिकारक रेडिएशन से बचाता है। यह घर में लड़ाई – झगड़े को कम करने में मदद करता है।

- मनी प्लांट नैगिटेव एनर्जी को भी दूर रखता है। जिस घर में भी मनी प्लांट लगा होता है, वहां पर हमेशा खुशियां ही खुशियां होती है।

- इसकी मुरझाई हुई या सफेद होने वाली पत्तियों को अलग कर देना चाहिए क्योंकि सफ़ेद या मुरझाई हुई पत्तियों को अशुभ माना जाता है। हमेशा इस पौधे को नया और चमकदार ही बनाये रखें।

Related News