आमतौर पर पुरे देश में पुलिस की वर्दी खाकी रंग की होती है। आज तक हमने हमेशा पुलिस को खाकी रंग वर्दी ही देखा है, फिर चाहे वो स्थानीय पुलिस हो या फिर आर्मी की वर्दी ही क्यों न हो उनमे भी खाकी कलर जरूर होता है। लेकिन जब आप कोलकाता गए होंगे तो अपने वहां पुलिस की वर्दी सफेद रंग की देखी होगी। क्या कभी आपने इस पर गौर किया है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है। जब पुरे देशभर में पुलिस खाकी वर्दी पहनती है तो कोलकाता पुलिस क्यों सफेद वर्दी पहनते है। इसके पीछे एक कारण है वो यह है कि खाकी वर्दी और सफेद वर्दी अंग्रेजों के समय से ही चली आ रही है।

ब्रिटिश राज में जब पुलिस का गठन के समय था, पुलिस को सफेद रंग की वर्दी पहनना अनिवार्य था, लेकिन ज्यादा देर तक ड्यूटी करने के दौरान वो जल्द ही गंदी भी हो जाती थी। इसके वजह से पुलिसकर्मियों ने वर्दी को जल्दी गंदा होने से बचाने के लिए उसे अलग रंगों से रंगना शुरू कर दिया। सफेद रंग की वर्दी पर अलग रंग चढ़ने के कारण पुलिस की यूनिफॉर्म अलग-अलग रंगों की दिखने लगती थी। ऐसे में यह पहचान पाना मुश्किल हो जाता था कि वो शख्स पुलिस का जवान है।

बीएस फिर इसी समस्या का समाधान निकलने के लिए पुलिस की वर्दी खाकी रंग की करनी पड़ी। लेकिन उस समय कोलकाता की पुलिस ने इस प्रस्ताव को माणसे से इंकार कर दिया। उनका ना मानने का कारन था कि कोलकाता तटीय इलाका है, यहां काफी गर्मी और नमी बहुत ज़्यादा रहती है। ऐसे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सफेद रंग सूरज की रोशनी परावर्तित हो जाती है और इससे गर्मी नहीं लगती। इसलिए कोलकता में आज भी खाकी वर्दी की जगह यहां की पुलिस सफेद रंग की वर्दी पहनती है।

Related News