बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में ज्यादातर आपने देखा होगा कि फैक्ट्रियों की छत पर गोल गोल घूमने वाली एक वस्तु लगी होती है, अब आपके मन में ये सवाल होगा आखिर ये क्या चीज है। दरअसल बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में छतों के ऊपर विंड वेंटीलेटर लगा दिया जाता है, ये ऐसी फैक्ट्री और कारखानों में लगाया जाता है, जहां पर जहरीली घुटन वाली गर्म गैसों का बहाव होता है।

इन गर्म हवाओं को बाहर निकालना बहुत जरूरी होता है, अगर यह हवाएं फैक्ट्री से बाहर ना निकाली जाएं, तो वहां पर काम कर रहे लोगों को भारी नुकसान पहुंच सकता है, और उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है,इन सब चीजों से बचाव के लिए सभी अपनी-अपनी फैक्ट्रियों में इस तरह के वेंटिलेटर पहले से ही लगवा लेते हैं।


फैक्ट्रियों के अंदर जहरीली हवाओं के निकास के लिए छत के ऊपर यह गोल गोल घूमने वाला वेंटीलेटर लगा दिया जाता है। कारखानों और फैक्ट्रियों का तापमान सामान्य हो जाने से कर्मचारियों की सेहत पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और उनका स्वास्थ्य भी नहीं बिगड़ता,यही कारण है कि सभी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में इस तरह के वेंटिलेटर लगाए जाते हैं।

Related News