हरियाली तीज, जिसे सावन तीज के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश राज्यों में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला भारतीय त्योहार है। महिलाएं मानसून के मौसम का स्वागत करने के लिए नृत्य करके त्योहार मनाती हैं। यह पर्व इस वर्ष 31 जुलाई रविवार को मनाया जा रहा है।

त्योहार का जश्न कुछ पारंपरिक व्यंजनों के साथ मनाया जाता है जिन्हे आप अपने परिवारजनों के साथ शेयर कर सकते हैं। यहां उनमें से कुछ हैं जिन पर आप अपना हाथ आजमा सकते हैं:

घेवर : ये गोल आकार की राजस्थानी मिठाई है जिसे चाशनी में डुबोया जाता है जो हर मिठाई की दुकान में आसानी से मिल जाती है और बड़ी संख्या में बिकती है। मावे वाले घेवर भी काफी पसंद किए जाते हैं।

दाल बाटी: दाल बाटी आपके उत्सव की दावत के लिए जरूरी है। भरवां बाटियों को घी के साथ गरमा गरम दाल या स्वादिष्ट चूरमा के साथ परोसा जाता है. राजस्थान की यह खास डिश आमतौर पर सभी की पसंदीदा होती है।

फेनी: सादा या मीठी फेनी को आमतौर पर दूध के साथ खीर जैसी मिठाई बनाने के लिए पकाया जाता है। यह एक साधारण रेसिपी है लेकिन स्वादिष्ट है।

बेसन कढ़ी: बेसन कढ़ी तीज के लिए सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। यह कढ़ी एक गाढ़ी ग्रेवी है जो बेसन से बनाई जाती है जिसमें दही को थोड़ा खट्टा स्वाद देने के लिए डाला जाता है। ग्रेवी में वेजिटेबल फ्रिटर्स जिन्हें पकोड़े कहा जाता है, मिलाए जाते हैं।

मिर्ची वड़ा: यह राजस्थानी शैली का मिर्ची पकोड़ा एक मसालेदार आलू फिलिंग के साथ बनाया जाता है जिसे बेसन के घोल में लपेटा जाता है और फिर डीप फ्राई किया जाता है। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें लाल मिर्च, काली अजवायन, हरी मिर्च, हल्दी और हरा धनिया मिला दिया जाता है।

शकर पारा: शकर पारा एक मीठा नाश्ता है, जोआटे और चीनी के मिश्रण को तल कर बनाया जाता है। यह नाश्ता मानसून की बारिश के दौरान आनंद लेने के लिए एकदम सही है और इसे रसोई में बनाना बहुत आसान है।

Related News